फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three cases of online traps, cyber fraudsters duped Rs 42.90 lakh

Meerut News: ऑनलाइन ट्रैप की तीन वारदात, साइबर ठगों ने 42.90 लाख ठगे

Fri, 05 Dec 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Three cases of online traps, cyber fraudsters duped Rs 42.90 lakh
मेरठ। लंदन से भेजे गए फर्जी गिफ्ट, रातों-रात मुनाफा दिलाने वाले झूठे वादे और ऑनलाइन ट्रेडिंग के चकाचौंध भरे सपने दिखाकर साइबर ठगों ने मेरठ के तीन लोगों को ऐसे मायाजाल में फंसाया कि देखते ही देखते 42.90 लाख रुपये उनकी जेब से उड़ गए। व्हाट्सएप कॉल, विदेशी तोहफे का लालच और कभी दो गुना मुनाफे का झांसा। ठगों ने हर वह तरीका अपनाया जो किसी भी आम इंसान को भरोसे में ले सके। ठगी का एहसास होने पर तीनों पीड़ित साइबर थाने पहुंचे। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पहला केस: ऑनलाइन डिमैट अकाउंट और दोगुने मुनाफे का झांसा
सरधना थाना क्षेत्र के कुलंजन गांव निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि 20 मार्च को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताते हुए ऑनलाइन डिमैट अकाउंट खोलने और प्रतिदिन दोगुना मुनाफा देने का लालच दिया। भरोसा करते हुए संदीप ने शुरुआत में 25 हजार रुपये भेजे लेकिन धीरे-धीरे ठग उन पर मनोवैज्ञानिक पकड़ बना चुके थे। 28 मार्च तक संदीप 18.63 लाख रुपये उनके बताए खातों में डाल चुके थे। जब किसी भी प्रकार का रिटर्न नहीं मिला और ठगों से संपर्क भी टूट गया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। संदीप ने साइबर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दूसरा केस: ट्रेडिंग ऐप में निवेश और छह लाख वापस देकर भरोसा बढ़ाया
गढ़ रोड स्थित हसनपुर कदीम निवासी सलाउद्दीन ने बताया कि जनवरी 2025 में एक व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉलर ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया। जनवरी से मार्च तक सलाउद्दीन 18 लाख रुपये ठगों के खातों में जमा करते रहे। रोचक बात यह रही कि ठगों ने भरोसा जीतने के लिए करीब छह लाख रुपये वापस भी कर दिए लेकिन मार्च में अचानक कॉल्स बंद हो गईं, सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट हो गया और व्हाट्सएप नंबर भी स्विच ऑफ कर दिया गया। तब सलाउद्दीन को ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा केस: लंदन से गिफ्ट भेजने के नाम पर 11.55 लाख की ठगी
टीपी नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी मोनी ने बताया कि उन्होंने प्लॉट बेचकर हाल ही में पैसे जमा किए थे। 7 नवंबर को एक कॉल आई जिसमें आरोपी ने दावा किया कि वह लंदन से उन्हें एक खास गिफ्ट भेज रहा है। मोनी ने मना किया मगर आरोपी लगातार बातों में उलझाता रहा। आखिकरकार मोनी से 11.55 लाख रुपये अपने खातों में डलवा लिए। 19 नवंबर को मोनी ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद मिला और उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

ये बरतें सावधानी
- कम निवेश पर तेजी से बड़ा मुनाफा देने वाले किसी भी ऑफर की गहराई से जांच करें। गारंटीड रिटर्न जैसी कोई चीज नहीं होती।
- निवेश सलाह लेने से पहले सेबी या आरबीआई का लाइसेंस जरूर जांचें। अनजान कॉल, ईमेल और सोशल मीडिया मैसेज से बचें।
- यदि कोई ब्रोकर लगातार किसी खास निवेश के लिए दबाव डाले, तो सावधान हो जाएं।
- साइबर ठग टैक्स, फीस या चार्ज के नाम पर बार-बार पैसे मांगते हैं तो ऐसे में तुरंत सतर्क हो जाएं।
- यदि आपको रिटर्न मांगने पर बहाना मिले, तो समझ लें कि आप जाल में फंस चुके हैं।

इनका कहना है....
ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देने वालों से सावधान रहें। तीनों पीड़ितों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- अवनीश कुमार, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed