फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three arrested including a soldier, a robber and head constable injured in the encounter

Meerut News: मुठभेड़ में फौजी सहित तीन गिरफ्तार, एक लुटेरा व हैड कांस्टेबल घायल

Thu, 18 Jul 2024 04:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including a soldier, a robber and head constable injured in the encounter
बुढ़ाना । पुलिस व शातिर लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल के हाथ में भी गोली लगी। पुलिस ने घायल लुटेरे व उसके एक साथी फौजी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस को कस्बे के बड़कता रोड़ पर बदमाशों के हाेने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बिना नंबर की अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी जबकि कोतवाली का हेड कांस्टेबल निर्वेश भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल सहित तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे बिना नंबर की अपाची बाइक, तमंचे व लूट का अन्य सामान बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश रवि पुत्र विक्रम निवासी गोयला का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से जबर सिंह उर्फ विजय पुत्र ओमकार निवासी डांगरोल थाना कांधला जनपद शामली तथा सूरज मलिक पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी गोयला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रवि ने वर्ष 2020 में दिल्ली में पचास लाख व 2022 में हरिद्वार में तीस हजार की लूट की थी। सूरज फौजी है। वह अवकाश पर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed