फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three arms smugglers arrested in Mawana encounter, two injured by police firing

Meerut Crime News: 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत मुठभेड़ में दबोचे तीन हथियार तस्कर, दो के पैरों में लगी गोली

Sat, 06 Sep 2025 11:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 06 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

Meerut Crime News Today: मवाना में स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार हुए। मुठभेड़ में दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हुए। आरोपियों से तीन पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद।

विज्ञापन
Three arms smugglers arrested in Mawana encounter, two injured by police firing
मुठभेड़ में घायल बदमाश, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा दाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में स्वाट टीम प्रथम, मवाना व हस्तिनापुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार किए हैं। इनमें दो शातिर बदमाश हिस्ट्रीशीटर गैंग लीडर शोकेंद्र भाटी उर्फ जाॅनी निवासी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर और युधिष्ठिर उर्फ गुड्डू निवासी डिफेंस कॉलोनी हस्तिनापुर पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए। कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस व गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने तीसरे साथी सोनू प्रजापति निवासी मुरादाबाद समेत तीनों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि हस्तिनापुर थाना प्रभारी एक वैगनआर कार का पीछा कर रहे है। वैगनआर नहर पटरी की ओर भागी है, जिसमें तीन शातिर बदमाश सवार हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर करके मुठभेड़ के दौरान तीनों को पकड़ लिया।

 
विज्ञापन

इस दौरान शोकेंद्र और युधिष्ठिर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जॉनी उर्फ शोकेंद्र थाना हस्तिनापुर का हिस्ट्रीशीटर और गैंग लीडर है। गुड्डू उर्फ युधिष्ठर पर हस्तिनापुर, इंचौली, टीपी नगर, खरखौदा, ककरोली, नई मंडी मुजफ्फरनगर, रामराज, सिखेडा आदि थानों में 10 मुकदमें दर्ज है। जॉनी उर्फ शोकेंद्र पर हस्तिनापुर, मवाना, इंचौली, रतनपुरी आदि थानों में 14 मुकदमें दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Ankur Murder Case: रोज हो रही थी अंकुर की रेकी, मौत बनकर पीछे घूम रहे थे हत्यारे, गांव में तनाव-पुलिस तैनात

विज्ञापन

ऑन डिमांड हथियार करते थे सप्लाई 
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में शोकेन्द्र ने बताया कि तीनों अवैध हथियार की सप्लाई ऑन डिमांड पर मनीष निवासी ग्राम रसूलपुर धन्तला थाना खरखौदा को करते हैं। इसी क्रम में थाना खरखौदा पुलिस ने रात्रि में हुई पुलिस मुठभेड मे गिरफ्तार मनीष से जो असलहा व कारतूस बरामद हुए है, वह हथियार इसी गैंग द्वारा सप्लाई किया गया था। सीओ मवाना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के पास से दो पिस्टल 32 बोर, एक पिस्टल 30 बोर, दो तमंचे 315 बोर, 8 कारतूस 32 बोर, 6 कारतूस 315 बोर, वैगनआर कार बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed