फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused who cut off the private parts of a clinic operator arrested

Meerut News: क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three accused who cut off the private parts of a clinic operator arrested
अन्य संस्करण के ध्यानार्थ..
विज्ञापन


- आरोपी की पत्नी से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था संचालक
- महिला के पति ने दो सालों के संग मिलकर हमला कर की थी वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र स्थित
क्लीनिक में घुसकर संचालक पर जानलेवा हमलाकर गुप्तांग काटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि क्लीनिक संचालक एक महिला से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसकी जानकारी होने पर पति ने दो सालों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। क्लीनिक संचालक का दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा है।

संचालक के क्लीनिक पर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तीनों आरोपी पहुंचे थे। आरोपियों ने संचालक से मारपीट करते हुए उसका गुप्तांग काट दिया था। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पहले तो संचालक ने स्वयं व अपने साथियों के साथ मिलकर उपचार क्लीनिक पर ही करने का प्रयास किया। लेकिन खून अधिक बहने के कारण परिजन ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे दिल्ली में उपचार कराने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन उसे आनंद अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना पुलिस को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार रात दस बजे दी गई। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पर क्लीनिक संचालक दबाव बना रहा था। महिला ने विरोध करने के बाद इसकी जानकारी अपने पति को दे दी। महिला के पति ने अपने दो सालों के साथ मिलकर क्लीनिक पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और तेजधार हथियार से गुप्तांग काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed