{"_id":"6a905349b204b983310f3d4c","slug":"three-accused-sent-to-jail-in-the-sarwar-murder-case-police-now-searching-for-new-names-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105356-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरवर हत्याकांड में तीन आरोपी जेल भेजे, अब नए नामों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरवर हत्याकांड में तीन आरोपी जेल भेजे, अब नए नामों की तलाश में पुलिस
विज्ञापन
-नामजद नजाकत अभी फरार, विवेचना में सामने आ रहे नए नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के बस्तौरा नारंग गांव निवासी सरवर हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में नए नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस अब हत्या में संलिप्त अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
बस्तौरा नारंग निवासी सरवर का शव हापुड़ जनपद के नानपुर गांव से रजबहे में चादर में लिपटा मिला था। मामले में मृतक के भाई रुस्तम ने सरवर के दोस्त राहुल और नजाकत निवासी सारंगपुर, थाना किठौर को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्या में एक होटल की भूमिका सामने आई। जांच के आधार पर पुलिस ने उस होटल के मालिक रोबिन और मैनेजर आमेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं, मामले में नामजद नजाकत अभी फरार चल रहा है।
पुलिस की विवेचना आगे बढ़ने के साथ ही हत्याकांड में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी भी सामने आ रही है। पुलिस अब इनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि नामजद आरोपी नजाकत की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विवेचना में सामने आ रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -