{"_id":"5eb0005c0dda84314b04a458","slug":"three-accused-arrested-in-shamli-by-crime-branch-including-a-truck-with-a-smack-worth-of-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामायाबी, एक करोड़ की स्मैक के साथ तीन आरोपी ट्रक सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामायाबी, एक करोड़ की स्मैक के साथ तीन आरोपी ट्रक सहित गिरफ्तार
Mon, 04 May 2020 05:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद की थाना कांधला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना एक करोड़ रुपये कीमत की स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया मुखबिर की सूचना पर कस्बा कांधला में छोटी नहर के निकट से ट्रक में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक किलो 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के नाम तसव्वुर, फुरकान निवासी गांव मन्ना माजरा थाना कैराना और ट्रक चालक कृष्णपाल निवासी गांव अधेड़ा जिला करनाल है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि स्मैक को बरेली से तस्करी कर लाया जा रहा था। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन