{"_id":"689e52602ce2308e2308e850","slug":"three-accused-arrested-for-theft-in-advocates-house-meerut-news-c-72-1-smrt1021-138762-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के मकान में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के मकान में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अधिवक्ता के मकान में चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में करीब 20 दिन पूर्व अधिवक्ता गौरव गोयल के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों चोरी की बैटरी बेचने जा रहे थे।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अधिवक्ता ने जानकारी दी थी कि 25 जुलाई की रात में बदमाश गोपाल डेयरी के सामने स्थित उनके मकान का ताला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान और 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड जगदीश मंडप के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इंतजार निवासी अंजुम पैलेस चौकी के पीछे थाना ब्रह्मपुरी, शोएब निवासी शौकीन गार्डन थाना लिसाड़ीगेट और मोहम्मद शहजाद निवासी तारापुरी थाना लिसाड़ीगेट बताए।
आरोपियों ने अधिवक्ता के घर में चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी की नकदी उन्होंने खर्च कर दी। इन्वर्टर किसी राह चलते व्यक्ति को बेच दिया। बैटरी बेचने के इरादे से वह जा रहे थे। इंतजार के खिलाफ टीपीनगर, देहली गेट, मेडिकल और लालकुर्ती थाने में चोरी, लूट, मारपीट, शराब तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।