फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened with death for asking for wages.

Meerut News: मजदूरी के रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी

Tue, 28 Jul 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Threatened with death for asking for wages.
परीक्षितगढ़। नगर निवासी पड़ोसी युवक से मजदूरी का बकाया मांगने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के मोहल्ला होलीवाला निवासी आमिर पुत्र जहीर रजबहे की पटरी पर वेल्डिंग की दुकान करता है। पड़ोसी खुशनूर ने कुछ समय पहले आमिर से कार्य कराया था। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे आमिर अपनी मजदूरी का बकाया लेने के लिए पड़ोसी खुशनूर के पास पहुंचा। बकाया धनराशि मांगने पर खुशनूर गाली गलौज करने लगा। आमिर के विरोध करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आमिर की तहरीर पर खुशनूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed