फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to kill for demanding Rs 4 lakh lent

Meerut News: उधार दिए चार लाख रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी

Sun, 19 Apr 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill for demanding Rs 4 lakh lent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। चार लाख रुपये के लेनदेन को लेकर पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने न केवल इन्कार कर दिया बल्कि पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है।

वार्ड चार रैदासपुरी निवासी अरविंद कुमार ने थाना दौराला में दी तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसने गांव मछरी निवासी पंकज को चार लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि यह रकम पंकज के भाई रवि और उसके पिता को नकद सौंपी गई थी। उस समय पंकज ने दो माह के भीतर रकम लौटाने का वादा किया था। पीड़ित का कहना है कि तय समय बीतने के बाद उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालता रहा। अब पंकज ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे गोली मार देगा। घटना से डरे-सहमे पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed