फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to burn the entire family alive if they testified

Meerut News: गवाही देने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मारने की धमकी

Wed, 25 Feb 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Threatened to burn the entire family alive if they testified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ शारीरिक शोषण का प्रयास करने वाले आरोपी सलमान के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों को कोर्ट में गवाही देने पर जिंदा जलाकर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि आरोपी सलमान ने करीब तीन माह पहले उसकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक शोषण का प्रयास किया था। जब उसकी बेटी व पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सरूरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला विशेष पॉक्सो न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी आसिफ, सलमान, नासिर व वसीम उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। न्यायालय में एक बार उसकी बेटी की गवाही भी हो चुकी है। बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी को न्यायालय में गवाही देने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर जान से मारने की धमकी दी है। बुधवार को पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करते हुए परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed