फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threat on protest against illegal occupation of cremation ground land

श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध पर धमकी

Sat, 28 Jun 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Threat on protest against illegal occupation of cremation ground land
सरधना। खिवाई गांव में कुछ लोगों द्वारा श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा कर चहारदीवारी किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध करने पर उन्हें न केवल अभद्रता का सामना करना पड़ा, बल्कि गोली मारने की धमकी भी दी। पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज लोग शुक्रवार को सरधना तहसील पहुंचे और उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा वासियों ने बताया कि जंगल में श्मशान की भूमि है, जहां लंबे समय से अंतिम संस्कार और दफन क्रिया की जाती रही है, लेकिन अब कुछ दबंगों ने इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर चहारदीवारी कर दी है। कस्बे के लोगों को श्मशान में शवों का अंतिम संस्कार करने में कठिनाई हो रही है। कस्बा वासियों का कहना है कि विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ अभद्रता की और गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने सरूरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की और धरना-प्रदर्शन कर अवैध कब्जा हटवाने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर टीम भेजकर जांच कराने और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में मुस्तफा, अफलातून समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed