मेरठ: अश्लील मैसेज भेजने के विरोध पर युवती को दी कॉलेज से उठवाने की धमकी
मेरठ के मवाना में नगर निवासी महिला ने बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के विरोध पर कॉलेज से उठवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बताया कि उसकी बेटी एक कॉलेज में पढ़ती है। उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से अश्लील मैसेज व कॉलेज आ रहीं है। बुधवार को परेशान छात्रा ने कॉल व मेसेज न करने का विरोध किया।
जिस पर आरोपियों ने उसे मेसेज भेजकर कॉलेज के अंदर से ही उठवाने की धमकी दे डाली। जिसकी जानकारी छात्रा ने परिजनों को दी।
मैसेज पढ़कर परिवार दहशत में है। महिला के मुताबिक परिजनों ने उस नंबर पर बात की तो उन्हें भी भुगत लेने की धमकी दी। महिला के मुताबिक कार्रवाई न होने तक वह बेटी को कॉलेज नहीं भेजेंगे। वहीं, थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।