फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thoughts were expressed on keeping the Ganga clean and an oath was administered.

Meerut News: गंगा को स्वच्छ रखने पर रखे विचार, दिलाई शपथ

Mon, 29 Sep 2025 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Thoughts were expressed on keeping the Ganga clean and an oath was administered.
मवाना- एएस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति  देती छात्राएं। स्रोत 
विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

मवाना। जिला गंगा समिति मेरठ के तत्वावधान में सोमवार को एएस इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम मवाना संतोष कुमार, अंशु चावला, खुशबू उपाध्याय रही। शुभारंभ मां शारदा के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित किया।
अतिथियों ने वृक्षारोपण, हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, जिला गंगा समिति मेरठ तुषार गुप्ता ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बताया कि सरकार द्वारा गंगा संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों से गंगा में प्रदूषण स्तर में कमी आई है। विद्यालय ने गणेश वंदना, नमामि गंगे थीम पर सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को गंगा की सफाई के लिए प्रेरित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला, स्पीच आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने गंगा की शपथ दिलाई। उप जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा किनारे जाएं तो गंदगी न फैलाएं, न किसी को ऐसा करने दें। अंशु चावला ने पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण और गंगा संरक्षण पर विचार रखे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में आदर्श प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, रिहाना तीसरे स्थान पर रही। हॉस्टल प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, दृष्टि व कृष्ण दूसरे, सिजा, आदित्य तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य और तुषार गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गंगा स्वच्छता में भागीदार बनने के लिए छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रेनू सिंह, प्रीतिपाल, सूरज, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed