{"_id":"686d85d80f0842615f028952","slug":"those-who-risked-their-lives-for-lord-ram-clap-for-hanuman-meerut-news-c-14-1-mrt1002-910670-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो खेल गए प्राणों पे श्रीराम के लिए, तालियां बजाओ हनुमान के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो खेल गए प्राणों पे श्रीराम के लिए, तालियां बजाओ हनुमान के लिए
Wed, 09 Jul 2025 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रहलाद नगर रामलीला ग्राउंड में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम।
मेरठ। मेरा तिलक मेरा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालीसा तृतीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम प्रह्लाद नगर रामलीला ग्राउंड में हुआ। भजन गायक लवीन गुप्ता ने भजन जो खेल गए प्राणों पे श्रीराम के लिए, तालियां बजाओ हनुमान के लिए, सागर को लांघ के इसने सीता का पता लगाया भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हनुमान जी की आरती पूजन के बाद कार्यक्रम हुआ।
रामायण पाठ का भोग गुरुदेव रतन ने अभिनव अरोड़ा से लगवाया। मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कमल दत्त शर्मा रहे। लवीन गुप्ता ने हे बजरंगबली, हे राम भक्त, संकट हरण, सुखदायक भजन सुनाकर सभी को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में वीर हनुमाना अति बलवाना और दुनिया चले न श्रीराम के बिना आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान प्रकाश चंद्र, रेवत लाल, सुरेंद्र, विनोद जग्गी, अतुल खुराना, अंकित भारद्वाज, सुनील चड्ढा आदि मौजूद रहे।