{"_id":"60301d6f8ebc3ee920453d72","slug":"thook-lagaakar-tandooree-rotee-banaate-yuvak-ka-veediyo-vaayaral-city-news-mrt5262265184","type":"story","status":"publish","title_hn":"थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाते युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाते युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन

- हिंदू जागरण मंच का दावा, गढ़ रोड के मंडप का है वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विवाह समारोह में थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिंदू जागरण मंच ने दावा किया हे कि यह वीडियो गढ़ रोड के एक विवाह मंडप का है। मेडिकल पुलिस ने केस की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक विवाह समारोह के दौरान तंदूर पर रोटी बनाता दिख रहा है। करीब डेढ़ मिनट की वीडियो में वह रोटी पर थूकता दिख रहा है। शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सचिन सिरोही को भी वीडियो हाथ लग गई। उन्होंने पता लगाया कि यह वीडियो मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक विवाह मंडप का है। वह कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंचे और वीडियो में हरकत कर रहे युवक की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाना बेहद जरूरी है कि युवक ऐसा क्यों कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐेसे मंडप या अन्य स्थलों में खाना बनाने वाले लोगों की सीसीटीवी से निगरानी होनी चाहिए। पुलिस ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।