फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This year will be Haj journey, you can apply till 31 January 2022

कोरोना की न लगे नजर : इस बार होगा हज का सफर, 31 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते है अकीदतमंद

Wed, 03 Nov 2021 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Nov 2021 11:44 AM IST
सार

आनलाइन आवेदन शुरू होने पर हज व उमराह से होने वाले कारोबार से जुड़े लोगों की बाछें खिल उठी हैं। लेकिन उनका कहना है कोरोना की नजर न लगे तो इस बार हज सफर जरूर होगा।

विज्ञापन
This year will be Haj journey, you can apply till 31 January 2022
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने एक नवंबर से हज के लिए आनलाइन आवेदन के लिए गाइडलाइन जारी की है। कोरोना के कारण पिछले डेढ़ साल में दो बार हज यात्रा रद्द हो चुकी है। जिससे जिले में हज-उमराह टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसियों का करोड़ों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


आनलाइन आवेदन शुरू होने पर हज व उमराह से होने वाले कारोबार से जुड़े लोगों की बाछें खिल उठी हैं। लेकिन उनका कहना है कोरोना की नजर न लगे तो इस बार हज सफर जरूर होगा। मेरठ जनपद से भी करीब 2000 अकीदतमंद हज सफर करते है। दो बार से हज न होने पर इस बार लोगों की संख्या भी बढ़ेगी। हज यात्रा करने वाले 31 जनवरी 2022 आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें खुल रहे कबाड़ियों के बड़े राज: वाहन चोरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, नौ जोन और 32 सेक्टर में होगी कड़ी निगरानी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
असौड़ा निवासी शादाब हज उमराह टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक हाजी शादाब ने बताया खुशी की बात है। लोगों की फाइलें पहले से ही हमारे पास हैं, जबकि नए आवेदन भी आ रहे हैं। 


रशीदनगर निवासी फैज हज उमराह टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक हाजी जुल्फिकार अहमद ने कहा, हज के साथ उमराह भी खुलेंगे तो कारोबार पटरी पर लौटेगा। जली कोठी निवासी अल इकराम हज टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक हाजी इकराम ने बताया ने नियमों को ध्यान में रखकर ही आवेदन करना होगा। उम्मीद है उमराह भी खुलेंगे।
 
 इन नियमों का रखना होगा ध्यान - हज कमेटी की वेबसाइट व मोबाइल एप पर आवेदन से पहले आवेदक को दोनों डोज लगी हों, 65 साल से ऊपर उम्र न हो, गैर महरम महिला की उम्र 45-65 वर्ष के बीच हो, पासपोर्ट की अवधि 31 दिसंबर 2022 तक होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed