फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This time the councilors will become OBC-general on the seats reserved for SC

एससी के लिए आरक्षित सीटों पर इस बार ओबीसी-सामान्य बनेंगे पार्षद

Tue, 01 Nov 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
This time the councilors will become OBC-general on the seats reserved for SC
एससी के लिए आरक्षित सीटों पर इस बार ओबीसी-सामान्य बनेंगे पार्षद
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम चुनाव का वार्ड आरक्षण लगभग तैयार हो गया है। निगम प्रशासन ने शासन के आदेश के मुताबिक चक्रानुक्रम अपनाते हुए आरक्षण सूची तैयार की है। जो वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थे उनमें इस बार ओबीसी और सामान्य श्रेणी के पार्षद चुने जाएंगे। निगम प्रशासन ने सोमवार शाम संभावित आरक्षण सूची जिलाधिकारी को सौंप दी। इस पर डीएम की मोहर लगने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

नगर निगम में 90 वार्ड हैं। शासन स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने वार्डों के आरक्षण की सूची तैयार कर ली है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड एक नई बस्ती लल्लापुरा जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था वह इस बार सामान्य श्रेणी में रहेगा। मलियाना वार्ड दो भी एससी आरक्षित था वह चक्रानुक्रम के अनुसार इस बार ओबीसी के लिए आरक्षित रहेगा। भगवतपुरा वार्ड तीन सामान्य श्रेणी में महिला के लिए आरक्षित हो सकता है। शेरगढ़ी वार्ड चार को सामान्य, शिवलोकपुरी वार्ड पांच महिला, वार्ड छह मोहकमपुर ओबीसी और वार्ड सात पिलाना सोफीपुर ओबीसी के लिए आरक्षित रहेगा। इसी प्रकार अन्य वार्डों का भी आरक्षण तय किया गया है। यह आरक्षण रिपोर्ट नगर निगम प्रशासन ने तैयार की है। हालांकि अभी निगम प्रशासन ने रिपोर्ट को विधिवत रूप से सार्वजनिक नहीं किया है। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम प्रशासन की तरफ से तैयार की गई वार्ड आरक्षण रिपोर्ट का अवलोकन कर लिया गया है। रिपोर्ट निगम को वापस भेज दी गई है। नगरायुक्त द्वारा मंगलवार को दोबारा से सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed