फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This is the fight of the poor, I am making sacrifice: Atul Pradhan

यह गरीबों की लड़ाई है, मैं आहुति दे रहा हूं : अतुल प्रधान

Wed, 06 Dec 2023 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
This is the fight of the poor, I am making sacrifice: Atul Pradhan
मेरठ। कलक्ट्रेट में दूसरे दिन मंगलवार को भी सपा विधायक अतुल प्रधान का आमरण-अनशन जारी रहा। न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों में गरीबों से लूट होने का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। अतुल प्रधान बोले, सत्ताधारी नेताओं के दबाव में न्यूटिमा हॉस्पिटल की सीलिंग की कार्रवाई 15 दिन टाल दी। यह छूट क्यों दी गई। कब तक खैर मनाओगे, मैं तो अमरण-अनशन पर बैठा रहूंगा। पत्नी सीमा प्रधान गांव-गांव पहुंचकर लोगों से समर्थन मांग रही हैं। यह लड़ाई गरीबों की है, जिसमें मैं आहुति देने का काम कर रहा हूं।
विज्ञापन

अनशन के दूसरे दिन मवाना, फलावदा और सरधना से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से धरने पर पहुंचे। यू-ट्यबर पूनम पंडित, आम आदमी पार्टी, रालोद और किसान संगठन के पदाधिकारी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट में धरने पर पहुंचे। एडीएम सिटी बृजेश सिंह और एसपी सिटी पीयूष सिंह ने अतुल प्रधान से वार्ता की, जो विफल रही। सपा कार्यकर्ता निजी अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ नारे लगाते रहे। अतुल प्रधान का कहना है कि लूट करने वाले डॉक्टरों की पैरवी में भाजपा नेता लगे हैं। चुनाव में इन्हीं डॉक्टरों से चंदा भी भाजपा नेता ही लेते हैं। गरीबों की जेब पर डाका डालने वाले डॉक्टरों के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी। धरने स्थल पर फिर वेस्ट यूपी अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री रामकुमार शर्मा, रवि कुमार, सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, आदिल चौधरी, कार्यकर्ता संगीता राहुल, हिफजुर्रहमान अंसारी, एहतेशाम इलाही, राजदीप विकल, अंकित चौधरी, अनुज जावला मौजूद रहे।
विज्ञापन



‘मैं निजी संपत्ति देने को तैयार हूं’
अतुल प्रधान का आरोप है कि कोरोना काल से अब तक, यानी तीन सालों में अरबों रुपये की संपत्ति डॉक्टरों ने अर्जित कर ली। मैं अपनी पैतृक संपत्ति को छोड़कर सारी निजी संपत्ति सरकार को देने को तैयार हूं। मैं खुद प्रेसवार्ता करके अपनी निजी संपत्ति का एफिडेविड दूंगा। गरीब को लूटने वाले डॉक्टर अपनी तीन साल की संपत्ति सरकार को दे दें। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मेरी संपत्ति की जांच कराई है, डॉक्टरों की भी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और भूमाफिया बन गए मंत्री
बिना नाम लिए अतुल प्रधान ने कहा कि तेजगढ़ी पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने वाले मंत्री की संपत्ति की जांच कराई जाए। जमीनों पर कब्जा कराया जा रहा है और मंत्री भ्रष्टाचार के साथ-साथ भूमाफिया बन गए हैं। मेरे द्वारा आमरण-अनशन के लगाए गए होर्डिंग प्रशासनिक अधिकारियों ने उतार दिए, जबकि भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े होर्डिंग महानगर में हैं।


जन्मदिन पर सुंदर कांड का पाठ कराया
अतुल प्रधान ने बताया कि आज मेरा जन्मदिन है। सुबह नौ बजे से पहले धरना स्थल पर सुंदर कांड पाठ कराया, जिस पर भाजपा के एक नेता ने कटाक्ष किया है। मैं कहना चाहता हूं कि भगवान तो सबके हैं। मैं भगवान के नाम पर वोट नहीं मांगता हूं। मैंने अपने समर्थकों से कहा कि आमरण-अनशन पर बैठा हूं, तुम सब लोग गांव-गांव में जाकर जागरूक करो। गरीबों की लड़ाई में सब लोग भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed