फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This also happens in love marriage, do not waste anything like Raju

Love Marriage में ऐसा भी होता है, राजू की तरह कहीं आप भी न गंवा दे जान

Tue, 11 Apr 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 11 Apr 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
This also happens in love marriage, do not waste anything like Raju
प्रेम विवाह

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने रविवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नंदपुरी, कंकरखेड़ा निवासी मनीष कुमार (30) उर्फ राजू पुत्र कैलाश चंद मिनी ट्रक चलाता था। करीब सात साल पूर्व उसने कॉलोनी में ही रहने वाली सिमरन से प्रेम विवाह किया था। इस रिश्ते से युवती के परिजन नाखुश थे। लेकिन बाद में शादी कर दी थी। धीरे-धीरे सिमरन का मायके जाना शुरू हो गया था। लेकिन इसको लेकर मनीष की नाराजगी के चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद रहता था। रविवार को भी सिमरन मनीष के मना करने पर भी जिद करके मायके चली गई थी। शाम को मनीष घर आया तो गुस्से में आकर उसने रात को अपने कमरे में फांसी लगा ली। सोमवार तड़के परिजन जब उसे जगाने पहुंचे तो काफी देर बाद भी मनीष का जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर मनीष का शव पंखे से लटका मिलने पर परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई विनोद कुमार के अनुसार दंपति में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 


फांसी पर लटका मिला युवक 
पुलिस के अनुसार सीतापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर निवासी रिक्शा चालक खलील (40) पुत्र सुबराती टीपीनगर थाना क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी में किराए पर रहता था। सोमवार शाम करीब पांच बजे उसका शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। खलील की मुंहबोली बहन सलमा कंकरखेड़ा में रहती है। जिसने बताया कि कुछ दिन से खलील आर्थिक तंगी को लेकर परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि खलील के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed