{"_id":"69a353a73447e4649d04ba9c","slug":"third-suspect-in-school-bus-attack-arrested-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1121615-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूल बस में छात्र पर हमले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूल बस में छात्र पर हमले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को स्कूल बस मेें छात्र जतिन पर हमला करने वाले तीसरे आरोपी बिजौली गांव के हरीश को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपियों फफूंडा गांव के हरकित बैसोया और मोहित पंडित को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पुलिस पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
जतिन के पिता योगेश त्यागी ने बताया कि जतिन के सहपाठी हरिकेत ने छह माह पहले उनके बेटे के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना ली थी। इस आईडी से आरोपी ने अपनी शिक्षिका को अश्लील मैसेज किए। इससे नाराज होकर शिक्षिका ने जतिन का मोबाइल फोन छीन लिया था और कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद शिक्षिका के पास फेक आईडी से मैसेज आ रहे थे। शिक्षिका ने जब पिता के बताया तो उन्होंने इस मामले में साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। इसकी जांच की गई तो आरोपी का नाम सामने आ गया। इससे क्षुब्ध होकर आरोपियों ने स्कूल बस रुकवाकर जतिन पर जानलेवा हमला किया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक त्यागी उर्फ कलवा को आरोपी बताकर किसी ने एक्स पर पोस्ट किया था। इसके चलते स्वाट टीम शुक्रवार को उसे पकड़ने कैली गांव पहुंची थी।
पंचायत वाली पहली खबर में ये लाइन जोड़ लें।
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अभिषेक त्यागी उर्फ कलवा, उसकी ताई, सोनू त्यागी, टोनू, हर्षित, गौरव, सुनील, सुर्रा, मिंटू, कलुआ व एक किशोरी पर प्राथमिकी दर्ज की है।