फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Third person injured in a canter-car collision also died

कैंटर-कार की भिड़ंत में घायल तीसरे व्यक्ति की भी मौत

Thu, 26 Nov 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Third person injured in a canter-car collision also died
कैंटर-कार की भिड़ंत में घायल तीसरे व्यक्ति की भी मौत
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में अल्टो सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति ने बुधवार को मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मोहल्ला जगमोहन नगर निवासी मोहसिन पुत्र यासीन ने बताया कि अल्टो कार में उसके दिल्ली निवासी रिश्तेदार गंगनहर कांवड़ मार्ग से सरधना आ रहे थे। उनकी आगे चल रहे कैंटर चालक ने तेजी से ब्रेक लिए तो अल्टो कार पीछे से उसमें जा घुसी। हादसे में उसके सीमापुरी दिल्ली निवासी मौसा ज्ञाबुद्दीन पुत्र इस्लाम और सरधना निवासी परवीन पत्नी नौशाद की मौत हो गई थी। जबकि नौशाद व इकरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार को मोहल्ला आजाद नगर सरधना निवासी नौशाद (28) पुत्र शमसुद्दीन की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घायल इकरा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कैंटर चालक उमर बहादुर पुत्र रामराज निवासी पांचपुरा जोगियान थाना कटरा बाजार जिला गोंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed