फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves who had been stealing in school for several months were caught, one absconding

Meerut News: स्कूल में कई माह से चोरी कर रहे चोर पकड़े, एक फरार

Sun, 03 Nov 2024 04:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves who had been stealing in school for several months were caught, one absconding
मेरठ। शुक्रवार सुबह परतापुर-महरौली मार्ग स्थित एक स्कूल में कई माह से चोरी कर रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। एक चोर ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। सरस्वती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। छह माह से स्कूल से लोहे के फर्मे, सरिया, गाटर, सीमेंट के कट्टे आदि सामान चोरी हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह स्कूल के गार्ड ने स्कूल की दीवार कूदकर जा रहे दो चोरों को देखा और शोर मचा दिया। राहगीरों और अन्य ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ लिया। एक चोर किसी तरह ग्रामीणों से छूटकर भाग निकला। आरोपियों के पास लोहे के गाटर व ब्रांडेड कम्पनी का इंवर्टर बरामद हुए। आरोपी जैनपुर निवासी कालू है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका दूसरा साथी अजीत निवासी महरौली है जो ब्रजबिहार कालोनी में किराए पर रह रहा है। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed