फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves was looted Canara Bank ATM in Sarsawa area of Saharanpur

सहारनपुर: एटीएम को उखाड़कर ले गए चोर, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Tue, 16 Jun 2020 05:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Thieves was looted Canara Bank ATM in Sarsawa area of Saharanpur
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र में चोरों ने लगातार दूसरे दिन पुलिस को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। चोर केनरा बैंक की एटीएम को उखाड़ कर अपने साथ लाए वाहन में लादकर ले गए। हैरत की बात है कि पुलिस को सोमवार की रात में मामले की जानकारी नहीं हुई। मंगलवार की सुबह बैंक कर्मी पहुंचे तो चोरी का पता चला। 

विज्ञापन


सरसावा थाने की मेडिकल पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पिलखनी में अंबाला रोड पर केनरा बैंक की शाखा है। जहां पर बैंक के मुख्य द्वार के बराबर में ही बने एक कक्ष में एटीएम लगी थी। बैंक की प्रबंधक पारूल ने बताया कि मंगलवार सुबह जब कर्मचारी बैंक खोलने आए तो देखा कि एटीएम कक्ष का शटर पूरा खुला है और एटीएम गायब है। कर्मचारियों ने बताया कि एटीएम कक्ष के बाहर इंटों का एक ढेर भी लगा हुआ था संभवत: चोरों ने एटीएम को गाड़ी में लादने के लिए ढेर लगाया होगा। प्रबंधक ने बताया कि एटीएम मशीन का कक्ष केवल बैंकिंग समय में ही खुलता है। बैंक बंद होने के समय एटीएम मशीन में से बचा हुआ कैश निकाल कर बैंक में ही वापस रख दिया जाता था। इस कारण धनराशि चोरी नहीं हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना से दो और मौत, 50 हुई मरने वालों की संख्या, कल मिले थे 40 नए संक्रमित मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले चोरों ने बैंक के बाहर कैमरों को क्षति पहुंचाई थी लॉकडाउन के कारण कैमरे ठीक नहीं हो पाए थे। इसके लिए उच्चाधिकारियों को लगातार ई मेल की जा रही थी। 

इस संबंध में सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने कहा कि एटीएम चोरों की तलाश में टीमें बनाकर खोजबीन कराई जा रही है। साथ ही उस क्षेत्र के उस समय सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed