{"_id":"5ee887f27251c46cf010ba70","slug":"meerut-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-a-old-man-died-from-corona-virus-in-the-city-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना से दो और मौत, 50 हुई मरने वालों की संख्या, कल मिले थे 40 नए संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना से दो और मौत, 50 हुई मरने वालों की संख्या, कल मिले थे 40 नए संक्रमित मरीज
Tue, 16 Jun 2020 03:28 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत
- फोटो : गूगल
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। इससे पहले मेरठ में सोमवार को कोरोना के 40 नए संक्रमित मरीज मिले थे।
विज्ञापन
मरने वालों में 60 वर्षीय एक व्यक्ति रोशनपुर डोरली के रहने वाले थे। यह सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए थे, जबकि 52 वर्षीय दूसरे शख्स किला परीक्षितगढ़ के रहने वाले थे। इन्हें 11 जून को कोरोना की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डॉ. राजकुमार और मेडिकल के कोविड-19 के प्रभारी डॉ. टीवीएस आर्य ने पुष्टि की है। मेरठ में मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। वहीं अब तक 673 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 419 मरीज ठीक चुके हैं। बाकी सभी मरीजों का अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई थी। इनमें एक मरीज मेरठ तो दो अन्य मरीज गाजियाबाद और शामली के थे। वहीं, मेरठ के 40 नए पॉजिटिव केस सामने आने से पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज को दान किया वेंटिलेटर, डीएम बोले- महामारी के दौर में कायम की मिसाल
नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य के अनुसार आदर्श नगर निवासी 31 वर्षीय की सुभारती के कोविड वार्ड में मौत हो गई। 11 जून को उन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने पर भर्ती कराया गया था। वहीं, शामली निवासी 35 वर्षीय और विजय नगर गाजियाबाद निवासी 40 वर्षीय की भी मौत हुई है।
वहीं, नए मरीजों में सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में बनी अस्थायी जेल के 10 बंदी और लिसाड़ी गेट थाने का मुंशी (सिपाही) भी संक्रमित मिला है। जो नौचंदी थाना परिसर में रहने वाले संक्रमित सिपाही के संपर्क वाला बताया गया। सिपाही के परिवार और गाजियाबाद जीआरपी के हेडकांस्टेबल के परिवार के भी तीन-तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। हापुड़ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की पत्नी भी संक्रमित मिली है। वहीं, सरधना थाने की महिला पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/