फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves took away 800 drug pills by hiding them in a sensitive part of the jail.

Meerut News: जेल में संवेदनशील अंग में नशे की 800 गोली छुपाकर ले गए चोर

Sun, 22 Oct 2023 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away 800 drug pills by hiding them in a sensitive part of the jail.
खेकड़ा। बागपत कोतवाली पुलिस ने पकड़े चोर अपने संवेदनशील अंग में नशे की 800 गोलियां छुपाकर जेल में ले गए। जेल में जाने पर चेकिंग की गई तो अधिकारियों ने शक होने पर एनीमा लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद चोरों ने गोलियां निकालीं। चोरों के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में नई बस्ती गौरीपुर से आसिफ व सद्दाम को पकड़ा था। उनको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जेल में जाने पर उनकी तलाशी हुई तो उनकी गतिविधियों को देखकर जेल अधिकारियों को उनपर शक हुआ। जेलर जितेंद्र कश्यप ने बताया कि उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। जब उनको एनीमा लगाने की बात कही गई तो उन्होंने अपने संवेदनशील अंग से नशे की 800 गोलियां निकालकर दी। गोलियों को जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

-पॉलिथीन में गोलियां रखकर संवेदनशील अंग में रखीं
जेलर जितेंद्र कश्यप ने बताया कि एक आरोपी आसिफ पहले भी कई बार चोरी के मामले में जेल में आ चुका है। तब भी वह नशीला पदार्थ रखने की गतिविधियों में लिप्त रहा था। इसलिए भी उसपर शक हुआ और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध लगीं। जेलर के अनुसार उन्होंने गोलियों को निकालकर पहले कई जगह पॉलिथीन में रखा और उसके बाद संवेदनशील अंग में रखा हुआ था। वह जेल के अंदर नशीली गोलियों को इस्तेमाल करने के साथ ही अन्य को दे सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेडिकल स्टोरों पर ज्यादा पैसे देकर आसानी से मिल रहीं गोलियां
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनको मेडिकल स्टोर से आसानी से नशीली गोलियां एल्प्रेक्स मिल जाती हैं। इसके लिए मेडिकल स्टोर वाले ज्यादा पैसे लेते हैं, जबकि इस तरह की नशीली दवाइयां मेडिकल स्टोर पर बेचना प्रतिबंधित है और उनको केवल चिकित्सक के परामर्श पर ही दिया जा सकता है। इस तरह से मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed