{"_id":"63111d5b0194b76887528577","slug":"thieves-raid-in-supertech-green-village-city-news-mrt6034642161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरटेक ग्रीन विलेज में चोरों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरटेक ग्रीन विलेज में चोरों का धावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरटेक ग्रीन विलेज में चोरों का धावा
मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज में बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश चार फ्लैटों से लाखों का माल चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह फ्लैट पर पहुंचे इंजीनियर नावेद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी खंगाले।
बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज में नौंवी मंजिल के फ्लैट नंबर 1010 -ए में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के इंजीनियर नावेद रहमान अकेले रहते हैं। बुधवार रात वे अपने घर अलीगढ़ गए थे। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे नावेद अपने फ्लैट पर पहुंचे तो पता चला कि वाशरूम के एग्जास्ट फैन को निकालकर चोर अंदर घुसे। उन्होंने बताया कि चोर लैपटॉप, मोबाइल फोन बैग तथा घर के कीमती बर्तन, कपड़े व हजारों रुपये की नकदी व जेवर चोरी करके ले गए। तीन अन्य फ्लैट में भी चोरों ने चोरी हुई। कार्यवाहक थाना थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार का कहना है कि चोरी का मामला दर्ज किया जा रहा है। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
24 घंटे सिक्योरिटी फिर भी चोरी
कॉलोनीवासियों ने बताया कि 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं इसके बावजूद चोरी होना गंभीर है। लोगों ने मांग की है कि रात में बिजली बंबा बाईपास की कॉलोनियों में पुलिस गश्त होनी चाहिए।