फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves made off with the bike of the youth injured in the accide

Meerut News: हादसे में घायल युवक की बाइक ले गए चोर

Sun, 06 Sep 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Thieves made off with the bike of the youth injured in the accide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। वलीदपुर में भट्टे के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की बाइक दुर्घटनास्थल से चोरी हो गई। हादसे के बाद उपचार के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे युवक के परिजनों को बाइक चोरी होने की जानकारी मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरठ के गढ़ रोड पर स्थित भोपाल विहार निवासी करण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर की रात करीब 11.45 बजे वह बाइक से जा रहा था। वलीदपुर में भट्टे के सामने पहुंचने पर सामने से तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में करण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर का अंगूठा कट गया जबकि अन्य उंगलियों में भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान जब बाइक के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि दुर्घटनास्थल से उसकी मोटरसाइकिल गायब है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण करण तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत नहीं कर सका। बाद में पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने पांच सितंबर को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पुलिस अब दुर्घटना में शामिल बाइक चालक की पहचान के साथ ही चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed