{"_id":"67eda1b6fca314708402215c","slug":"thieves-cut-the-oxygen-pipeline-of-the-district-hospital-meerut-news-c-14-1-mrt1001-823057-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरों ने जिला अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप लाइन काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरों ने जिला अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप लाइन काटी
विज्ञापन
मेरठ। पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की करीब दो मीटर लंबी पाइप लाइन चोरों ने काट ली है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल की तो इसका पता चला। सीएमओ ने इसकी मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।
जिला चिकित्सालय परिसर में कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। ऑक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन एसएनसीयू, पीआईसीयू एवं आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन की पाइप लाइन बिछाई हुई है। प्लांट से सप्लाई नहीं हो रही है, लेकिन समय-समय पर मॉक ड्रिल कर देखा जाता है कि ये सही हैं या नहीं। कोई कमी तो नहीं है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि मॉक ड्रिल में सब सही मिला। एक जगह से पाइप लाइन करीब दो मीटर कटी हुई मिली। ये तांबे की होती है। ऐसा लगता है कि ये चोरी करना नशा करने वालों का काम है। अब इसकी मरम्मत कराई जाएगी। स्टाफ को अस्पताल परिसर में निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिला अस्पताल के अलावा जिले में स्थापित सभी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में लगे 15 ऑक्सीजन प्लांट का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल की गई। जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित प्लांट का निरीक्षण संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अशोक तालियान ने किया। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने जिला चिकित्सालय के अलावा कैंटोनमेंट जर्नल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में स्थापित दोनों यूनिटों का निरीक्षण डब्ल्यूएचओ से डॉ. प्रिया ने किया। 50 शैया संयुक्त चिकित्सालय किठौर के प्लांट का निरीक्षण वहां तैनात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विश्वास चौधरी द्वारा किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना एवं सरधना का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम और डॉ. कांति प्रसाद ने किया। जनपद के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, दौराला, खरखौदा और रोहटा आदि का निरीक्षण उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रजत कुमार, डॉ. आरके सिरोही, डॉ. प्रताप सिंह खोखर, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. अतुल कुमार ने किया।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि सभी प्लांट सक्रिय पाए गए। सभी जगह बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
==========
लू से बचने के लिए बनाए गए कोल्ड रूम
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के साथ-साथ आगामी दिनों में हीट वेव या लू के प्रकोप से बचने के लिए सभी चिकित्सा इकाइयों पर स्थापित कोल्ड रूम का भी निरीक्षण किया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 10-10 बेड के कोल्ड रूम बनाए गए हैं। ब्लू चलने पर लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।