फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves burnt jewelry and cash from half a dozen houses in Durveshpur

दुर्वेशपुर में चोरों ने आधा दर्जन मकानों से जेवरात और नकदी उड़ाई

Sun, 22 Nov 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves burnt jewelry and cash from half a dozen houses in Durveshpur
दुर्वेशपुर में चोरों ने आधा दर्जन मकानों से जेवरात और नकदी उड़ाई
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर में शुक्रवार रात बदमाशों ने गन्ना सोसाइटी के डायरेक्टर समेत आधा दर्जन मकानों में घुसकर करीब 24 तोला सोने के जेवरात, एक किलो चांदी व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच कर पीड़ितों से तहरीर ली। गांव में चोरी की कई वारदातों से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
गांव दुर्वेशपुर निवासी एवं मवाना गन्ना सोसाइटी के डायरेक्टर दीपक प्रधान ने बताया कि शुक्रवार रात छत के रास्ते चोर उसके मकान में घुस गए तथा दो संदूकों का ताला तोड़कर छह तोला सोने के कंगन, सोने की चेन, 500 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर पड़ोस में रहने वाले भूपेंद्र पाल के मकान में पहुंचे तथा ताला तोड़कर संदूक से एक चांदी का सिक्का व 26 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद चोर पूर्व प्रधान गजराज सिंह के मेन गेट से मकान के अंदर घुसे तथा कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी और बराबर के कमरे में अलमारी से सोने के चार कंगन, सोने की आठ अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, एक चेन, दो जोड़ी सोने की झुमकी, 500 ग्राम चांदी तथा 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। वहीं, चोरों ने अमर सिंह, राजेंद्र, रून्ना, बिल्लू के मकानों को भी खंगाला, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। शनिवार सुबह पीड़ितों मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ितों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि गांव दुर्वेशपुर में हुई चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। पीड़ितो ने तहरीर पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में हो सकती थी चोरी
गन्ना सोसाइटी के डायरेक्टर दीपक प्रधान के मकान में बदमाशों ने चोरी की घटना को आसानी से अंजाम दिया। वहीं उनके मकान में ही एसबीआई बैंक की शाखा भी है। बदमाश बैंक में भी चोरी की घटना को अंजाम दे सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed