फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves broke the glass of a closed house and stole jewellery and goods worth lakhs.

Meerut News: बंद मकान का शीशा तोड़कर लाखों की चोरी, जेवर और सामान ले गए चोर

Thu, 04 Jun 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the glass of a closed house and stole jewellery and goods worth lakhs.
बंद मकान का शीशा तोड़कर लाखों की चोरी, जेवर और सामान ले गए चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के मोहल्ला पटायतान में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर मकान की छत के रास्ते अंदर पहुंचे और शीशा तोड़कर घर में घुस गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला पटायतान निवासी अय्यूब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एक मकान बंद पड़ा हुआ था, जबकि बुधवार देर रात परिवार के लोग दूसरे घर में सो रहे थे। रात के समय चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए। आरोप है कि चोरों ने अंदर जाने के लिए गेट के ऊपर लगा शीशा तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर गए। चोर घर में रखी एक सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठियां, कपड़े तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। खास बात यह रही कि मकान का मुख्य गेट और अंदर के ताले बंद अवस्था में मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर शीशा तोड़कर ही अंदर घुसे और उसी रास्ते से निकल गए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। अय्यूब ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद कराने की मांग की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed