{"_id":"5f4575828ebc3e3ce36be43e","slug":"thieves-broke-into-jewelery-of-lakhs-of-retired-soldiers-from-the-roof-of-an-under-construction-house-city-news-mrt497999936","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान की छत से सेवानिवृत्त फौजी के मकान में घुसे चोर लाखों के जेवरात ले उडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान की छत से सेवानिवृत्त फौजी के मकान में घुसे चोर लाखों के जेवरात ले उडे़
विज्ञापन

मेरठ। गांव स्याल में सेवानिवृत्त फौजी के मकान में सोमवार रात चोर निर्माणाधीन मकान की छत से कूदकर घुस आए और अलमारी के लॉकर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने उसके भाई के मकान को भी निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार में जाग होने पर चोर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव स्याल निवासी सेवानिवृत्त फौजी राजवीर पुत्र भूल सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह परिवार के साथ सोया हुआ था। उसके भाई ब्रह्म सिंह के मकान पर निर्माण का कार्य चल रहा था। रात करीब ढाई बजे कुछ चोर निर्माणाधीन मकान की छत से होते हुए उसके मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में घुस गए और अलमारी का ताला खोलकर लॉकर में रखे सोने के कंगन, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी सहित करीब 10 तोले सोने के जेवरात व आधा किलो से अधिक के चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। वहीं उसके भाई सुखवीर के मकान में भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के लोग जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। चोर मौके से फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित राजवीर ने निर्माणाधीन मकान पर काम करने वाले मजदूरों पर शक जाहिर करते हुए चोरी की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अब्दुल्लापुर से कैंटर चोरी
मेरठ। गांव अब्दुल्लापुर निवासी कैंटर चालक प्रमोद कुमार ने बताया कि वह फलावदा निवासी फुरकान पुत्र हाजी समीनूद्दीन के कैंटर पर चालक है। सोमवार रात वह कैंटर एसबीआई बैंक की शाखा के सामने खड़ा करके अपने घर सोने चला गया था। रात में किसी ने कैंटर चोरी कर लिया। उसने कैंटर मालिक को चोरी की सूचना दी। कैंटर मालिक ने भावनपुर थाने में चोरी की तहरीर दी है।