फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thick layer of dust is frozen in Meerut, it is difficult for people to breathe

सांस लेना हुआ मुश्किल, आंखों में जलन, धूल की मोटी चादर से ढका पश्चिमी उत्तर प्रदेश

Fri, 15 Jun 2018 07:08 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 15 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
thick layer of dust is frozen in Meerut, it is difficult for people to breathe
धूल की मोटी चादर से ढका शहर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जमी धूल की मोटी परत खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। आंखों में जलन और सांस लेने में मुश्किल होने पर लोगों को मास्क लगाकर निकलना पड़ रहा है। घरों में चारों तरफ धूल ही धूल दिखी। प्रदूषण का बढ़ते स्तर से दो दिन बाद बारिश होने से राहत मिलने के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


ईरान, अफगानिस्तान और राजस्थान से उड़े धूल के गुबार ने दो दिनों से शहरवासियों का हाल बेहाल कर दिया है। आसमान पर तनी पीली धूल की इस चादर में सूर्य देवता भी ओझल हो रहे है। हालात ऐसे है कि चौबीस घंटे धूल दिखाई दे रही है। धूल लोगों के घरों तक में घुस गई, यहां तक कि बुधवार रात को जिन वाहनों को साफ किया गया, उन पर बृहस्पतिवार सुबह धूल की परत चढ़ी मिली। 
विज्ञापन


रात का पारा रिकॉर्ड स्तर पर
इस धूल से जहां प्रदूषण बढ़ गया है तो मौसम के तेवर भी तल्ख हो चले हैं। दिन में जहां लू भरी गर्म हवाएं चल रही हैं तो रात का तापमान बढ़ने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। रात का पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इस सीजन में सबसे ज्यादा गर्म बुधवार की रात रही है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 47 व न्यूनतम 37 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा रही। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। 16 जून के बाद मौसम में थोड़े बदलाव के आसार दिख रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
अभी तक दिल्ली में ही इस तरह का मौसम दिखता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मेरठ में भी प्रदूषण मानक से कई गुना बढ़ रहा है। पीएम 2.5 और पीएम 10 (हवा में मौजूद खतरनाक कण) लोगों को सांस, त्वचा और कैंसर जैसी बीमारियां बांट रहे हैं। यह सब हवा के बदले मूवमेंट के चलते हो रहा है। हवा में बालू रेत दिखाई दे रहा है। दिल्ली में पहले से ही प्रदूषण ज्यादा है और ऊपर से राजस्थान और अफगानिस्तान की ओर से आए इस धूल के गुबार के साथ लो प्रेशर बना, जिसका असर मेरठ तक पहुंच गया। लो प्रेशर डेवलप होने पर वह मेरठ की ओर शिफ्ट हो गया है। अभी पछुवा हवा चल रही है, धीरे-धीरे यह गुबार कम हो जाएगा।

तेज हवा या बारिश से मिलेगी राहत

thick layer of dust is frozen in Meerut, it is difficult for people to breathe
धूल की मोटी परत - फोटो : अमर उजाला

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक हीट लो बना हुआ है। पाकिस्तान के मध्य और दक्षिण के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री को भी पार कर जाने  के कारण ऐसे क्षेत्र भीषण लू की चपेट में है। इसके अतिरिक्त राजस्थान के कुछ भागों में दिन का पारा कई दिनों से 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इस वजह से पाकिस्तान व राजस्थान से उत्तर पश्चिमी भारत, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, वेस्ट यूपी, उत्तरांचल की ओर करीब 40 किमी प्रति घंटे कर रफ्तार से आने वाली हवाओं के कारण न सिर्फ गर्मी बढ़ गई है, बल्कि धूल के कण भी बड़ी मात्रा में हवाओं के साथ मिलकर आ रहे हैं। इस बीच बरसात न होने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा न होने के चलते धूल का असर बना हुआ है। जिसका असर बरसात होने और तेज हवा चलने से कम होगा।  

शहर में पीएम 10 का हाल  
भूमिया पुल - 330   
मोदीपुरम - 292  
कंकरखेडा - 277   
गंगानगर चौराहा - 220  
शारदा रोड - 263 
कचहरी चौराहा - 307 
लालकुर्ती चौराहा - 321 
शास्त्रीनगर - 200 
कमिश्नरी चौराहा - 256  
(माइक्रोन प्रति घन मीटर में)

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed