{"_id":"672bdf6e4a1b570aad0fe909","slug":"they-were-stealing-medicines-from-a-moving-canter-when-caught-the-miscreants-stabbed-and-injured-the-canter-driver-helper-sardana-news-c-73-1-smrt1027-103134-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चलते कैंटर से दवाइयां कर रहे थे चोरी, पकड़ा तो बदमाशों ने कैंटर चालक-हेल्पर को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चलते कैंटर से दवाइयां कर रहे थे चोरी, पकड़ा तो बदमाशों ने कैंटर चालक-हेल्पर को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
जानीखुर्द (मेरठ)। कांवड गंगनहर मार्ग पर कस्बा सिवालखास के पास बदमाशों ने चलती कैंटर गाड़ी से दवाइयों की पेटी चोरी कर ली। घटना का पता चलने पर चालक और हेल्पर बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने चालक और हेल्पर को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। घटना में शामिल बदमाश की एक बाइक और मोबाइल मौके पर छूट गए। ट्रक मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला सहारनपुर के थाना मिर्जापुर के गांव रामपुर निवासी चालक सनाउल्लाह उर्फ मोहम्मद इशाक और हेल्पर भूरा मेरठ के गांव मुजक्कीपुर निवासी करतार सिंह के कैंटर पर बतौर चालक व हेल्पर कार्यरत हैं। मंगलवार की रात यह दोनों पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश स्थित एक कंपनी से दवाइयों की पेटी कैंटर गाड़ी में लादकर गाजियाबाद के लिए चले थे। कांवड गंगनहर मार्ग पर कस्बा सिवाल खास के पास अज्ञात बदमाश किसी प्रकार कैंटर गाड़ी में चढ़ गए। बदमाशों ने कैंटर गाड़ी की तिरपाल काटकर उसमें लदी दवाइयों की पेटियां सड़क किनारे फेंकनी शुरू कर दी। इस घटना को चालक सनाउल्लाह ने कैंटर के बैक मिरर से देख लिया। सनाउल्लाह ने कैंटर को रोक लिया।
इसके बाद चालक और हेल्पर कैंटर पर चढे बदमाश को पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाश का दूसरा साथी पीछे से बाइक पर आ पहुंचा। उसने अपने साथी को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश सनाउल्लाह और भूरा पर चाकू से हमला कर मौके पर अपनी बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग निकले। चाकू लगने से घायल हुए सनाउल्लाह और भूरा ने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को रोककर घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
कैंटर मालिक करतार सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि बदमाश करीब 16 पेटी दवाई चोरी कर ले गए। जानी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।