फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   They were selling firecrackers on WhatsApp, CO caught them posing as customers

Meerut News: व्हाट्सएप पर बेच रहे थे पटाखे, सीओ ने ग्राहक बनकर पकड़े

Thu, 09 Nov 2023 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 09 Nov 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
They were selling firecrackers on WhatsApp, CO caught them posing as customers
मेरठ। शहर में व्हाट्सएप ग्रुप पर भी पटाखे बेचे जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने ग्राहक बनकर ढाई हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट करके पटाखे बुक किए और आरोपी को मौके से पकड़ लिया। टीपीनगर के किशनपुरा से आरोपी के घर से पुलिस ने 70 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पटाखों की कीमत 80 हजार रुपये के करीब है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए टीपीनगर में पटाखे बेचे जा रहे हैं। सीओ ने व्हाट्सएप के माध्यम से पटाखे बुक किए तो बेचने वाले ने ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा। सीओ ने ढा़ई हजार रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करके पटाखों का सौदा कर लिया। डिलीवरी देने के लिए आरोपी ने अपना पता टीपीनगर किशनपुरा में कान्हा प्लाजा बताया। टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी प्रशांत उर्फ पिंटू पुत्र रणधीर सिंह को पटाखों के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 286 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा में 40 हजार के पटाखे पकड़े
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा पुलिस ने मंगलवार रात एक मकान पर छापा मारकर पटाखों से भरे आठ कार्टून बरामद किए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि मंगलवार रात शिवलोकपुरी में पटाखे बेचने की सूचना पर छापा मारा गया। पुलिस ने आरोपी व्यापारी संदीप जैन पुत्र राजकुमार जैन निवासी शिवलोकपुरी को मौके से पकड़ लिया। घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में फुलझड़ी, रॉकेट, तेज आवाज वाले बम व अन्य पटाखे मिले। सीओ ने बताया कि पटाखों की कीमत 40 हजार रुपये के करीब है। संदीप जैन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलारपुर गांव में हुई कार्रवाई

गंगानगर। सलारपुर गांव में एक व्यक्ति के यहां पटाखे होने की पुलिस को सूचना मिली। टीम ने मौके पर तलाशी ली तो आरोपी कुलदीप पुत्र दुलीचंद के घर से पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 5/9 (ख) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed