{"_id":"68c99aa4be8ab2e065065c43","slug":"they-became-friends-on-social-media-the-girl-created-a-ruckus-when-he-took-her-to-the-fields-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110098-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, खेतों में ले जाने पर युवती ने मचाया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, खेतों में ले जाने पर युवती ने मचाया शोर
विज्ञापन
मवाना। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद बहसूमा थाना क्षेत्र की एक युवती को दूसरे धर्म के युवक ने गांव मवाना खुर्द में मिलने के लिए बुलाया। युवक ने युवती को खेतों के रास्ते ले जाने का प्रयास किया तो युवती ने खतरा महसूस होते ही शोर मचा दिया। आरोपी युवक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए भागने लगा। भागते युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता युवती को लेकर थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर मामूली के साथ थाने में हंगामा हुआ। थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देने पर मामला शांत किया।
बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दूसरे धर्म के एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई। दो माह पहले युवक ने उसे बेगमपुल पर मिलने के लिए बुलाया था। वहां युवक ने उसके कुछ वीडियो और फोटो लिए थे।
इसके बाद मंगलवार को युवक ने मवाना खुर्द में मिलने के लिए बुलाया था। युवक और युवती ने खाने पीने के लिए कुछ सामान लिया। इसके बाद युवक खेतों के रास्ते युवती को अपने साथ ले जाने लगा। खतरा महसूस होने पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कुछ लोगों को आते देख आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने और दोस्तों से मरवाने की धमकी देते हुए भागने लगा। लोगों ने भागते आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता युवती को लेकर थाने पहुंचे। वहीं ग्रामीण आरोपी युवक को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय जायसवाल का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बैठाया
उस समय थाने में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब युवती को लेकर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ही पुलिस ने अंदर बैठा लिया और युवक का मोबाइल लौटाने को कहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोबाइल उनके पास नहीं है। कुछ देर बाद एक ग्रामीण मोबाइल लेकर थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर भाजपा नेता निपुण चौहान, राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के विनोद गुप्ता, राष्ट्रीय बजरंग दल से वंश, सनी, भोला और लव आदि की बहस भी हुई। रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।