{"_id":"677831729d382c7caf031437","slug":"there-will-be-effect-of-fog-in-the-morning-and-evening-meerut-news-c-76-1-smrt1039-104470-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुबह और शाम रहेगा कोहरे का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुबह और शाम रहेगा कोहरे का असर
विज्ञापन
मेरठ-----दोपहर दो बजे दिखे सूर्य देव -----नीटू
सर्दी का 48 घंटे का अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। नए साल से शुरू हुई सर्दी के चलते लोग घरों में कैद हैं। शुक्रवार की सुबह सीजन में पहली बार घना कोहरा दिखाई दिया, जिसका दोपहर तक असर दिखा। दिल्ली देहरादून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। चालकों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। अभी 48 घंटे तक मौसम विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्र में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। चार-पांच दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। घरों में कैद लोग हीटर, अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी सर्दी ऐसे ही रहेगी। कोहरे का असर दिखाई देगा। पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बारिश होने के आसार है, जिसका असर मैदानी क्षेत्र में भी साफ दिखाई देगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
दूषित होने लगी हवा ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार एक्यूआई 97 में दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को बढ़कर 222 के स्तर पर पहुंच गया। मेरठ के अलावा आसपास जिलों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा। गंगानगर में 215, जयभीमनगर में 167, पल्लवपुरम 288, दिल्ली रोड 270, बेगमपुल 259 एक्यूआई दर्ज किया गया।