फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be a fight for admission in government colleges

सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए होगी मारामारी

Fri, 11 Jun 2021 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
There will be a fight for admission in government colleges
मेरठ। पहली बार 12वीं में 100 फीसदी रिजल्ट होने के कारण इस बार स्नातक की मेरिट काफी ऊपर जाएगी। यूपी बोर्ड में मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में जहां सभी दो लाख 61 हजार छात्र-छात्राएं पास हो जाएंगे, वहीं सीबीएसई और आईसीएसई के 85 हजार छात्रों को मिलाकर कुल संख्या तीन लाख 46 हजार पहुंच जाएगी। ऐसे में सीसीएसयू के एडेड और राजकीय कॉलेजों में स्नातक की 37 हजार सीटों पर एडमिशन आसान नहीं होगा। हालांकि अभी 12वीं का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। परिणाम आने पर ही सभी चीजें स्पष्ट होंगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल में 70 एडेड और राजकीय कॉलेज हैं। इनमें बीए-बीएससी-बीकॉम की 37 हजार सीटें हैं। इन सीटों में 50 फीसदी यूपी बोर्ड और 50 फीसदी सीबीएसई-आईसीएसई और अन्य बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित होती हैं। इस बार यूपी बोर्ड के नौ जिलों में 12वीं में 261819 छात्र-छात्राएं हैं। सीबीएसई और आईसीएसई में 85 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। सीबीएसई-आईसीएसई में 70 फीसदी छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट कोर्स, बीए-एलएलबी आदि कोर्सों में एडमिशन लेते हैं। इनमें डीयू जाने वाले भी शामिल होते हैं। ऐसे में 30 फीसदी छात्र-छात्राएं सीसीएसयू में एडमिशन लेते हैं। 25 हजार छात्र-छात्राएं सीसीएसयू में एडमिशन लेंगे। यूपी बोर्ड में पास होने वालों में से कुछ पढ़ाई छोड़ देते हैं, कुछ दूसरी स्ट्रीम में चले जाते हैं। ऐसे में 70 फीसदी छात्र-छात्राएं सीसीएसयू में फार्म भरते हैं। ऐसे में इनकी संख्या 1 लाख 80 हजार के करीब रह जाएगी। सीबीएसई-आईसीएसई के छात्र-छात्राओं को मिलाकर दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं सीसीएसयू में 37 हजार सीटों पर फार्म भरेंगे।
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में खूब सीटें
सीसीएसयू के परिक्षेत्र में सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन की बात करें तो पिछली बार बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गईं। बहुत से कॉलेजों ने तो घाटे के चलते तमाम कोर्स बंद कर दिए। ऐसे में 100 फीसदी छात्र-छात्राएं पास होंगे तो इन कॉलेजों को संजीवनी मिल जाएगी। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में यूजी की एक लाख 40 हजार के करीब सीटें हैं। ऐसे में एडमिशन को लेकर सरकारी कॉलेजों में तो मारामारी रहेगी, लेकिन सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सभी को एडमिशन मिल जाएगा। जिलेवार सीटों की बात करें तो मेरठ में एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 41723 सीटें हैं। बागपत में 14355, बुलंदशहर में 28636, गौतमबुद्घनगर में 15601, गाजियाबाद में 25333, हापुड़ में 13807, मुजफ्फरनगर में 20342, सहारनपुर में 32156 और शामली में सरकारी और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 9013 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में छात्र-छात्राएं
बुलंदशहर - 47433
गाजियाबाद - 29317
गौतमबुद्धनगर - 22433
मेरठ - 45153
बागपत - 16557
हापुड़ - 15350
मुजफ्फरनगर - 32905
सहारनपुर - 38817
शामली - 13860
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed