फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be 24-hour drinking water supply in the city today.

Meerut News: शहर में आज 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्ति

Tue, 03 Mar 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
There will be 24-hour drinking water supply in the city today.
नगर निगम ने किए खास इंतजाम, नगर निगम ने किए इंतजाम, दिक्कत होने पर करें शिकायत
विज्ञापन

- नगर निगम ने कंट्रोल रूम और अधिकारियों के नंबर जारी किए
-5 मार्च तक कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रंगोत्सव पर बुधवार को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति होगी। नगर निगम ने इसके लिए खास इतंजाम किए हैं। सुबह 6:00 बजे से नलकूपों के माध्यम से सीधे जलापूर्ति की जाएगी, दोपहर 1 बजे जलाशय खोले जाएंगे और शाम तक सप्लाई जारी रहेगी। पानी की समस्या होने पर निगम ने अधिकारी और कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं। कहीं दिक्कत होती है तो लोग इन नंबरों पर कॉल करके सूचना दे सकते हैं।
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि जलकल विभाग ने नलकूपों, जलाशयों और वाटर टैंकरों को अलर्ट कर दिया हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या न होने पाए। भोलाझाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 100 एमएलडी पानी की आपूर्ति शुरू करा दी है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि शहर में कुल 177 नलकूप सक्रिय रहेंगे। 75 अवर जलाशय, 5 भूमिगत जलाशय के माध्यम से जल वितरण व्यवस्था होगी। भोलाझाल से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर में टाउनहॉल, विकास पुरी, शर्मा स्मारक व सर्किट हाउस पेयजल पहुंचता हैं। जहां से शहर में गंगाजल की सप्लाई होती है। छह सदस्यीय तकनीकी टीम, चार इलेक्ट्रिशियन को लगाया हैं। पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के लिए 18 सदस्यीय टीम लगी हैं। आम जनता इन नंबरों पर 24 घंटे कॉल करके समाधान करा सके। सहायक अभियंता (जल) 9456210426, 9457631903, अवर अभियंता 8940427016, 9259597497 सुपरवाइजर 9997434604, 7310705605, 8279579269 उपलब्ध रहेगे। नंबर 8395888221 व 1212990055 को 24 घंटे सक्रिय कर दिया है। चार और पांच मार्च तक कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed