फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was fighting between two sides in Lisadi gate with sticks and stones, there was also stone pelting.

Meerut News: लिसाड़ी गेट में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव भी हुआ

Mon, 02 Dec 2024 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
There was fighting between two sides in Lisadi gate with sticks and stones, there was also stone pelting.
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर एक में दो पड़ोसियों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अहमदनगर गली नंबर एक में जावेद अपने परिवार के साथ रहता है। जावेद कबाड़ी का काम करता है। पड़ोस में रहने वाले कबाड़ी सुहेल से काफी समय से जावेद की बोलचाल बंद है। आरोप है कि सुहेल ने जावेद से गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट भी हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और पथराव करने लगे।
विज्ञापन

इसमें जावेद, उसका भाई जाहिद और सलमान घायल हो गए। सुहेल भी चोटिल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लिसाड़ी गेट थाने में जावेद पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। वहीं दूसरी ओर शौकीन गार्डन में पैसों के लेन देन को लेकर इसराना और सोनी के बीच मारपीट हो गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनोें मामलों में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed