{"_id":"635c3e9e80793307282f4d70","slug":"there-was-a-snake-in-the-engine-of-the-scooty-the-attendants-took-it-out-after-three-hours-meerut-news-mrt6112950140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी के इंजन में था सांप, तीमारदारों ने तीन घंटे बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी के इंजन में था सांप, तीमारदारों ने तीन घंटे बाद निकाला
विज्ञापन

मेरठ। महिला जिला अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी के इंजन में शुक्रवार को शाम सांप घुस गया। उसे बाहर निकालने में तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पूरी स्कूटी को खोला गया तब बड़ी मुश्किल से सांप निकाला जा सका। इस दौरान वहां काफी संख्या में तीमारदार मौजूद रहे। सांप को निकालते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तीमारदार ने स्कूटी के नीचे सांप को देखा। उसने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। सांप स्कूटी के इंजन में घुस गया। काफी देर तक लोग सांप को स्कूटी से निकालने का प्रयास करते रहे। नहीं निकला तो सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। उसने सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ा गया।