{"_id":"681a743c2810ac8fca028a18","slug":"there-was-a-scuffle-with-the-corporation-team-that-had-come-to-free-the-land-from-occupation-and-there-was-a-ruckus-meerut-news-c-14-1-mrt1004-853493-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जा मुक्त कराने पहुंची निगम की टीम से हाथापाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जा मुक्त कराने पहुंची निगम की टीम से हाथापाई, हंगामा
विज्ञापन
परतापुर। महरौली गांव में नगर निगम ने मंगलवार को 20 हजार वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जमीन पर कब्जा लेने के दौरान किसान महकार और उसके परिवार निगम टीम से भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसमें निगम के प्रवर्तन दल ने किसान और उसके परिवार के साथ धक्कामुक्की कर दी। इसे लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि किसान की हालत खराब हो गई। हालांकि निगम ने अपनी जमीन पर कब्जा ले लिया।
बराल गांव के निवासी महकार सिंह पुत्र खडक सिंह महरौली मार्ग पर छह बीघा जमीन पर खेती करते हैं। वहीं, नगर निगम के अनुसार जमीन ग्राम समाज की है। इस पर कब्जा किया गया है। जमीन को लेकर महकार सिंह और नगर निगम का लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त शरदपाल सिंह और संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम के नेतृत्व में प्रवर्तन दल के साथ निगम की टीम जमीन पर कब्जा लेने पहुंच गई। महकार सिंह के बेटे प्रमोद और विनोद ने केस कोर्ट में होने की बात कहते हुए विरोध शुरू कर दिया। आरोप कि निगम अधिकारी और प्रवर्तन दल ने महकार और उसके बेटे के साथ मारपीट तक की। उनको गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास तक किया। लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया।
परतापुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। विरोध करने वाली महिलाओं को परतापुर थाने से आई महिला पुलिस ने रोका। हंगामे के बीच निगम ने 20 हजार वर्गमीटर जमीन पर कब्जा लेकर तारबंदी कर दी। संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम ने बताया है कि जमीन पर कब्जा ले लिया गया है। महकार और उसके बेटों ने जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया था। इस संबंध में पहले ही नोटिस दिया गया था। पुलिस और प्रवर्तन दल को साथ लेकर जमीन पर तारबंदी और पिलर लगाए गए हैं।