फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a ruckus when a grave was dug to take out the ball

गेंद निकालने के लिए कब्र खोदने पर हुआ हंगामा

Mon, 30 Jun 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus when a grave was dug to take out the ball
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के बाले मियां कब्रिस्तान में क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों की गेंद एक कब्र में गिर गई। गेंद निकालने के लिए कुछ युवकों ने कब्र को खोद दिया। जिसके बाद एक युवक ने वीडियो बनाना शुरु किया तो युवकों ने उससे भी अभद्रता कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बाले मियां कब्रिस्तान के पास कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनकी गेंद कब्र पर गिर गई। दरअसल बारिश होने के चलते कब्र नीचे दब गई थी। इसके अंदर गेंद चली गई। युवकों ने कब्र को खोदना शुरू कर दिया। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने विरोध किया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपी युवकों ने वीडियो बनाने वाले के साथ अभद्रता की। यह सब कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले व्यक्ति की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज के लोग काफी संख्या में कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारियों को घटना का वीडियो दिखाया। कमेटी ने आरोपियों की पहचान कर पुलिस में शिकायत करने की बात कही। मुस्लिम समाज के लोगों ने कब्रिस्तान कमेटी की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed