फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a jam on the main road, the pedestrians got worried

Meerut News: मुख्य मार्ग पर लगा जाम, राहगीर हुए परेशान

Tue, 16 Dec 2025 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
There was a jam on the main road, the pedestrians got worried
मवाना में मुख्य मार्ग पर लगा जाम। (मवाना)
मवाना। सोमवार को मवाना शहर के मुख्य मार्ग पर लगे लगभग दो किलोमीटर लंबे जाम ने राहगीरों को बुरी तरह परेशान किया। पक्के तालाब से मेरठ रोड पुलिस चौकी तक लगे इस जाम ने यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शहर में मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों ओर भारी अतिक्रमण जाम का एक प्रमुख कारण है। फल-सब्जी विक्रेताओं की ठेलियां, अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहन, ई-रिक्शा और थ्री-व्हीलरों की अनियंत्रित संख्या ने सड़क को संकरा बना दिया है। सोमवार को विशेष रूप से हस्तिनापुर रोड पर पक्का तालाब से लेकर मेरठ रोड पर बस स्टैंड पुलिस चौकी तक जाम की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। स्थानीय निवासियों ने फलावदा चौराहा और सुभाष चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहने वाली पुलिस पिकेट की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने हेतु एक विशेष अभियान चलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस पिकेट तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed