फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a fight between boyfriend and girlfriend in the public market, police

Meerut News: प्रेमी-प्रेमिका के बीच सरेबाजार हुई मारपीट, प्रेमी हिरासत में लिया

Fri, 21 Nov 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between boyfriend and girlfriend in the public market, police
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के फुटबॉल चौक के पास बृहस्पतिवार को प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद हो गया। प्रेमी ने प्रेमिका को गिफ्ट में दिया मोबाइल वापस मांगा तो प्रेमिका ने देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई और मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने भी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। लोगों को लगा कि मामला छेड़छाड़ का है। बाद में टीपी नगर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक टीपीनगर के निवासी युवक का एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ने युवती को महंगा मोबाइल भी उसके जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। कुछ दिन से दोनों में अनबन हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को फुटबाल चौक के पास बुला लिया। युवती ने मोबाइल देने से मना कर दिया। मौके पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed