फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a dispute between the husband and wife in front of the police and there was also fight in Meerut

यूपी: पुलिस के सामने भिड़े पति-पत्नी, जमकर हंगामा और फिर मारपीट, दो साल पहले हुई थी शादी

Sun, 31 Oct 2021 01:52 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 Oct 2021 01:52 AM IST
सार

मेरठ में पुलिस के सामने ही पति-पत्नी भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। वहीं देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया गया कि दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

विज्ञापन
There was a dispute between the husband and wife in front of the police and there was also fight in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद और हंगामा हो गया। दोनों में काफी देर तक मारपीट हुई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ते रहे और एक-दूसरे को धमकी दी। बाद में सिविल लाइन पुलिस ने दोनां पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


हिमाचल के सोलन जिले में रहने वाला एक युवक इनकम टैक्स का एकाउंटेंट है। उसकी शादी 2019 में मोहनपुरी में रहने वाले आयुवेदिक डॉक्टर की बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। कई बार समझौता हुआ, लेकिन विवाद जारी रहा। मार्च 2019 में पत्नी अपने घर आ गई थी। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में रिश्वतखोरी के बड़े मामले: रंगेहाथ दबोचा गया ये अफसर, जांच में खुले बड़े राज, सच जानकर अफसर भी हैरान 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए पुलिस लाइन बुलाया गया था। सुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों के सामने पति-पत्नी और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद एकाउंटेंट ने पत्नी को पीटा तो विरोध में युवती पक्ष के लोगों ने भी पिटाई कर दी। थाने में काफी देर तक हंगामा चला। इस दौरान सब इंस्पेक्टर रामकुमार ने किसी तरह मामला शांत किया। 

यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या से बिखर गया परिवार: बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- अब किसके सहारे जिएंगे हम

इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेंश चंद्र शर्मा का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं दी गई है शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed