फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a crowd of patients, doctors were missing

Meerut News: मरीजों की रही भीड़, चिकित्सक रहे नदारद

Wed, 19 Jun 2024 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 19 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of patients, doctors were missing
शामली। दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन कई चिकित्सकों के नदारद रहने से मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। मरीजों को चिकित्सक को दिखाने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगा। ओपीडी में लगभग 1200 मरीज आए, जो अन्य दिनों के मुकाबले 400 मरीज ज्यादा रहे। उधर, अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को दो माह बाद की तारीख दी गई, जिसे लेकर मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार की साप्ताहिक और सोमवार को ईद उल अजहा की छुट्टी के कारण जिला अस्पताल बंद रहा। मंगलवार को सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। नौ बजे तक मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने के लिए लाइन में लगकर डेढ़ से दो घंटे का समय लगा। उधर, जिला अस्पताल में कई चिकित्सक नदारद रहे। इस कारण मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया बाल रोग विशेषज्ञ अशोक कुमार, दंत चिकित्सक नीरज कुमार व डॉ. दक्षिरा अवकाश पर रहे। नेत्र सर्जन डॉ. शबीब नहीं आए। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह मंगलवार को सहारनपुर अस्पताल में ओपीडी में रहते हैं। ओपीडी में डॉ. समद अली, डॉ. रामनिवास, सर्जन नरेश सैनी, रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहूजा मरीजों की जांच करते हुए मिले। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया अस्पताल में करीब 1200 मरीज आए। जो अन्य दिनों की अपेक्षा 400 मरीज ज्यादा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को दो माह बाद की दी गई तारीख
जिला अस्पताल में एक ही मशीन पर मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहुजा ने बताया कि एक दिन में औसतन 30 के आसपास अल्ट्रासाउंड होते हैं। दो दिन की छुट्टी होेने के कारण मंगलवार को 36 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए। उन्होंने बताया सामान्य मरीजों को अगस्त के पहले सप्ताह की तारीख दी जा रही है जबकि इमरजेंसी, भर्ती मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के अल्ट्रासाउंड उसी दिन किए जाते हैं।
बोले मरीज
कस्बा बड़ौत निवासी बबीता ने बताया उसे सांस में दिक्कत है। वह सिटी स्कैन कराने के लिए आई है। सुबह आठ बजे आई थी। कोई डाक्टर सीटी स्कैन लिखने को तैयार नहीं है।
शामली निवासी रीता बंसल ने बताया उसे बुखार आ रहा है। वह दवा लेने अस्पताल में नौ बजे आई थी। दो घंटे से चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं आया।
कैराना निवासी सलमान ने बताया कि उसे पेट में समस्या रहती है। वह सुबह दस बजे से लाइन में लगा है। कुछ देर के लिए चिकित्सक आते है, फिर उठकर चले जाते हैं। लाइन में खड़े हुए उसे एक घंटा हो गया।

शामली निवासी गुलफाम ने बताया वह नौ बजे से लाइन में खड़ा है। अभी तक उसका नंबर नहीं आया। दो तीन डाक्टर ही अस्पताल में है बाकी कक्ष में डाक्टर ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed