फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a 5 km long jam on Bijli Bamba bypass, the route had to be diverted

बिजली बंबा बाईपास पर पांच किमी. लंबा जाम लगा, रूट डायवर्ट करना पड़ा

Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
There was a 5 km long jam on Bijli Bamba bypass, the route had to be diverted
- शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक दोनों ओर रोक दिए गए भारी वाहन
विज्ञापन

- नूरनगर पुलिया के पास यूनिपोल गिरने से निर्माण कार्य से भी लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर सड़क निर्माण के कारण शनिवार को पांच किमी. भीषण जाम लग गया। इसके चलते यातायात पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी जाम के हालात बने रहे। नूरनगर पर विद्युत विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते नूरनगर के पास भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
बिजली बंबा बाईपास पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। यहां चार यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए, वह भी जाम खुलवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। लोग पूरे दिन भीषण जाम का सामना करते रहे। शाम को पांच बजे से लेकर रात को 11 बजे तक रूट डायवर्ट भी करना पड़ा। इसके बाद भी लोगों को अधिक राहत नहीं मिली। यातायात प्रभारी विनय शाही ने बताया कि बिजली बंबा बाईपास पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। दोनों तरफ से सड़क खुदी हुई है। इसके चलते एक तरफ शॉप्रिक्स मॉल तो दूसरी तरफ खरखौदा से आने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

यूनिपोल टूटने से गुल हुई बिजली के कारण चल रहा काम

यातायात प्रभारी ने बताया कि नूरनगर पुलिया पर यूनिपोल टूटने के कारण बिजली गुल हुई है, जिसके चलते वहां पर विद्युत विभाग की टीम काम कर रही है। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए लगाई गई है। अभी यह कार्य कई दिन और चलेगा, जिसके चलते आगे भी रूट डायवर्जन किया जाएगा। पूरा प्रयास किया जाएगा, जिससे यहां जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article