फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There should be research internship and faculty development program: Principal

रिसर्च इंटर्नशिप और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम हों : प्राचार्य

Mon, 01 Jun 2026 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
There should be research internship and faculty development program: Principal
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की सत्र की अंतिम प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और यूपी प्रमान पोर्टल पर बेहतर प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने कहा कि छात्राओं और शिक्षकों के विकास के लिए नियमित रूप से रिसर्च इंटर्नशिप और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों से न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बढ़ेगी बल्कि छात्र शोध की दिशा में प्रेरित भी होंगे। प्राचार्य ने बताया कि मार्च माह में महाविद्यालय को पूरे मंडल में यूपी प्रमान पोर्टल पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सभी मानदंडों पर कार्य करते हैं, लेकिन कार्यक्रमों की प्रस्तुति और डेटा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को बायोडाटा को डिजिटल आइडेंटिटी के साथ अपडेट करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

बैठक में समन्वयक प्रो. सोनिका चौधरी, नैक समन्वयक डॉ. गीता रानी, प्रो. अर्चना रानी, प्रो. कुमकुम पारेख, प्रो. पूनम, प्रो. दीक्षा यजुर्वेदी, डॉ. गरिमा मलिक और डॉ. अंजलि गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी प्रो. सुनीता व डॉ. पूनम लता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed