{"_id":"67d7333bd95d99abc50c6b61","slug":"there-should-be-no-laxity-in-the-arrangements-at-the-katha-sthal-ssp-meerut-news-c-14-1-mrt1002-808407-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा स्थल पर प्रबंधों में न हो कोताही : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा स्थल पर प्रबंधों में न हो कोताही : एसएसपी
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..जाग्रति विहार एक्स्टेन्शेन में धीरेन्द्र शास्त्री की कथा स्थल का निरिक्षण करते ए
मेरठ। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 25 से 29 मार्च तक जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित मैदान में कथा करेंगे। कथा से पूर्व सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के पूर्व आकलन के लिए एसएसपी विपिन ताडा सहित अन्य अधिकारियों ने रविवार को कथा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों से कहा कि सुरक्षा से लेकर बिजली, पानी, चिकित्सा की व्यवस्था में कोताही न बरती जाए।
प्रवक्ता एवं कथा के मुख्य संयोजक नीरज मित्तल ने बताया कि कथा में शहर के साथ ही देशभर से काफी संख्या में अनुयायी पहुंचेंगे। इस पर एसएसपी ने कहा कि साउंड, लाइट, ट्रैफिक आदि अन्य व्यवस्थाओं के लिए समिति के पदाधिकारियों को एनओसी लेनी होगी। कथा में अनुमानित संख्या के आधार पर आगमन और निकास द्वार बनाने होंगे। लोगों के बैठने के लिए बैरिकेडिंग छोटे-छोटे क्षेत्र में करनी होगी। इस व्यवस्था से आगमन और निकास में आसानी रहेगी।
अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी ने बताया कि बिजली, चिकित्सा सहित सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कथा में दिव्य दरबार भी सजाया जाएगा। कथा के संबंध में 17 मार्च को दोपहर तीन बजे बेगमपुल स्थित एसजीएम गार्डन में प्रेस वार्ता होगी। निरीक्षण के दौरान राजेश, ऋषि त्यागी, गणेश अग्रवाल, पंकज चौधरी, रविंद्र मलिक, संजीव मित्तल, सुमित सिंघल, अरुण अग्रवाल, संजीव शर्मा, निरंकार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।