फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no drinking water in the medical, patients are troubled by waterlogging

मेडिकल में पीने का पानी नहीं, जलभराव से मरीज परेशान

Wed, 30 Jul 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
There is no drinking water in the medical, patients are troubled by waterlogging
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी के बाहर जलभराव में जाती एंबुलेंस
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही हो रही है, साथ ही बाकी व्यवस्थाएं भी बेपटरी हैं। इमरजेंसी के बाहर लगाया गया वाटर कूलर खराब हो गया है। सोमवार दोपहर से मंगलवार शाम तक इसमें पानी नहीं आया। वॉर्ड में भर्ती मरीजों के परिजन एक जगह से दूसरी जगह पानी के लिए भटक रहे हैं। वहीं, तेज बारिश के कारण मुख्य गेट सहित अन्य वार्डों में जलभराव से मरीज और तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन

इमरजेंसी और टीबी वार्ड के बाहर पानी जमाव से मरीजों को पानी में चलकर जाना पड़ता है। वार्डों में भर्ती मरीजों को टायॅलेट में पानी की व्यवस्था सही नहीं है। कभी पानी आ जाता है, कभी नहीं। इससे भी मरीज और तीमारदार परेशान हैं। यह हालत मंगलवार को तब थे जब सोमवार को ही इलाज में लापरवाही से सुनील की मौत हुई थी और खूब हंगामा हुआ था। दो जूनियर डॉक्टरों सस्पेंड कर दिया गया था। बावजूद इसके कोई सुधार देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed